बायपास व किऊल बराज का होगा उद्घाटन : मंत्री
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Apr 2018 6:32 AM (IST)
विज्ञापन

जिलाधिकारी अमित कुमार व पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के साथ आसन्न लाली पहाड़ी पर चल रहे खुदाई जानकारी प्राप्त की लखीसराय : बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन द्वारा लखीसराय एक दिवसीय दौरा पर जिला अतिथि […]
विज्ञापन
जिलाधिकारी अमित कुमार व पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के साथ आसन्न लाली पहाड़ी पर चल रहे खुदाई जानकारी प्राप्त की
लखीसराय : बिहार में विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है. उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह ललन द्वारा लखीसराय एक दिवसीय दौरा पर जिला अतिथि गृह में अल्पावास के दौरान कही. विपक्षी नेता तेजस्वी यादव के द्वारा हाल के विदेश यात्रा पर किये गए कटाक्ष के जबाव में मंत्री श्री ललन ने प्रश्नचिह्न खड़ा करते हुए कही. उन्होंने कहा कि जिस समय श्री यादव लोक निर्माण मंत्री थे, उस समय जापान किस लिए गए थे. जापान से क्या लेकर आये.
पटना से बिहारशरीफ बरबीघा के रास्ते लखीसराय जिला अतिथि गृह पहुंचने पर मंत्री श्री सिंह ने जिलाधिकारी अमित कुमार व पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के साथ आसन्न लाली पहाड़ी पर चल रहे खुदाई को लेकर तथा मुख्यमंत्री कार्यक्रम की तैयारी को लेकर विचार विमर्श करते हुए अद्यतन जानकारी प्राप्त की. वहीं अतिशीघ्र लखीसराय बायपास को पूरा किये जाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिया गया. साथ ही किऊल नदी पर बन रहे कुंदर बराज की भी अद्यतन जानकारी प्राप्त की.
ऐसे भी मंत्री श्री ललन का जब जब भी लखीसराय कार्यक्रम या दौरा होता है दृष्टिकोण बहुउद्देशीय रहता है. इस बार भी एक ओर जहां लाली पहाड़ी के खुदाई तथा इसे लेकर मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व की तैयारी की समीक्षा किया. वहीं सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के हाथों कुंदर बराज बायपास का निकट भविष्य में उद्घाटन कराये जाने का भी संकेत दिया.
इसके साथ ही पुरातत्व विभाग की ओर से जिला में संग्राहालय निर्माण के अतिशीघ्र शिलान्यास की चर्चा किये जाने की बात से इंकार नहीं किया. मौके पर मुंगेर चेंबर ऑफ कामर्स सूर्यगढ़ा इकाई के अध्यक्ष रविशंकर सिंह अशोक, लाली पहाड़ी की खुदाई कार्य की मॉनेटरिंग कर रहे प्रो अनिल कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद मंडल, जदयू नेता दयानंद सिंह, चंदन कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




