एक फर्जी छात्र धराया, 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित

Published at :24 Feb 2018 5:22 AM (IST)
विज्ञापन
एक फर्जी छात्र धराया, 302 परीक्षार्थी अनुपस्थित

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2018 के तीसरे दिन जिले भर के 19 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. शुक्रवार को 302 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे . जबकि एक मुन्ना भाई को प्रशासन के द्वारा पकड़ा गया. रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर परीक्षा केंद्र पर […]

विज्ञापन

लखीसराय : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा संचालित माध्यमिक वार्षिक परीक्षा 2018 के तीसरे दिन जिले भर के 19 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. शुक्रवार को 302 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे . जबकि एक मुन्ना भाई को प्रशासन के द्वारा पकड़ा गया. रामेश्वर सिंह उच्च विद्यालय बालगुदर परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में वीक्षक के द्वारा रोल कोउ 23702 रोल न 18000278 के परीक्षार्थी रोशन कुमार पिता चंद्र महतो के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी धर्मवीर कुमार पिता अमरजीत कुमार परीक्षा दे रहा था.

जिसको केंद्राधीक्षक शशि भूषण प्रसाद ने पुलिस के हवाले कर दिया. एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह, एसडीपीओ पंकज कुमार, डीडीसी विनय कुमार मंडल, डीइओ सुनयना कुमारी, नोडल पदाधिकारी डॉ राधेरमण झा, डीपीओ रमेश पासवान, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, उड़नदस्ता दल, स्टैटिक दंडाधिकारी, पुलिस गश्ती दल अपने दलबल के साथ केंद्र का निरीक्षण करने लगे. यह सिलसिला परीक्षा के अंतिम समय तक चलता रहा. जिससे दोनों पाली में शांतिपूर्ण परीक्षा हुई.

परीक्षार्थी को जांच के बाद ही केंद्र में कराया जा रहा था प्रवेश : परीक्षा से आधा धंटा पूर्व केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंच कर हर परीक्षार्थी की सघन जांच कर ही केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दे रहे थे. परीक्षार्थी को जूता खोलने के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था.
परीक्षा प्रारंभ से 10 मिनट पूर्व आने वाले को इंट्री एवं बाद में आने वाले को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गयी. यह कार्य समिति के सचिव आनंद किशोर के निर्देशानुसार किया जा रहा था.
पुलिस ने हंसने पर कर दी पिटाई :
माध्यमिक परीक्षा के केएसएस कॉलेज केंद्र पर किसी ने पुलिस पर हंस दिया. जिससे पुलिस को गुस्सा आया और उक्त व्यक्ति को केंद्र के भीतर ले जाकर पिटाई कर दिये जाने की चर्चा है. लेकिन पुलिस इससे इंकार कर रही है. जबकि प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि उनके सामने पिटाई की गयी.
खैरियत प्रतिवेदन ससमय नहीं देने पर केंद्राधीक्षक से स्पष्टीकरण : शुक्रवार को डीइओ सुनयना कुमारी ने राजकीय उवि हसनपुर के केंद्राधीक्षक राजनीति प्रसाद सिंह द्वारा गुरुवार को सही खैरियत प्रतिवेदन ससमय नहीं देने पर स्पष्टीकरण पूछ कर 24 घंटे के अंदर जबाव देने को कहा है. सभी केंद्राधीक्षक को प्रतिवेदन देकर कहा है कि ससमय खैरियत प्रतिवेदन उपलब्ध करायें.
आज गणित विषय की होगी परीक्षा
मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शनिवार को गणित विषय की परीक्षा होगी. जिसके लिये प्रशासन चुस्त दुरुस्त व्यवस्था में लग गया है. ताकि हर दिन की तरह कदाचार मुक्त एवं शांति व्यवस्था के बीच परीक्षा संपन्न कराया जा सके.
अब एक साथ नहीं निकाला जायेगा दोनों पाली का प्रश्न :मैट्रिक परीक्षा के सचिव आनंद किशोर ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आदेश दिया है कि शनिवार से बैंक से केंद्राधीक्षक एवं स्टैटिक दंडाधिकारी दोनों पाली का प्रश्न पत्र एक साथ नहीं निकाल कर प्रथम पाली का आठ बजे एवं दूसरी पाली का 11 बजे निकालेंगे. जिसको डीइओ सुनयना कुमारी ने जिला के 19 केंद्र के केंद्राधीक्षक को पत्र के साथ दूरभाष पर सूचना प्रेषित कर दिया है. एक साथ प्रश्न पत्र निकाले जाने के बाद व्हाट‍्सएप पर इसके आउट होने की चर्चा होते रहती थी.
आधा दर्जन छात्राएं हुईं बेहोश
सूर्यगढ़ा. मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन स्थानीय दो परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गयी. जिनका इलाज सूर्यगढ़ा पीएचसी में किया गया. प्लस टू परियोजना बालिका उच्च विद्यालय के केंद्राधीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान 4 छात्रा बेहोश हो गयी. जिनमें से उच्च विद्यालय सहूर की छात्रा शिल्पी कुमारी को लगातार दूसरे दिन भी बेहोशी की शिकायत हुई. शिल्पी गुरुवार को भी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी थी.
इसी विद्यालय में गाड़ी विशनपुर की परीक्षार्थी लीलावती कुमारी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी. अभयपुर की एक अन्य परीक्षार्थी गुंजन कुमारी भी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी. जिसका उपचार किया गया.
इधर, पब्लिक हाई स्कूल सूर्यगढ़ा में द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान दो छात्रा बेहोश हो गयी. केंद्राधीक्षक निशा कुमारी ने बताया कि धनौरी गांव के सीता कुमारी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी. वह श्रीगोविंद उच्च विद्यालय मानो की छात्रा है. वहीं खावा राजपुर पंचायत के किशनपुर झापानी निवासी कपिलदेव महतो की पुत्री सपना कुमारी भी परीक्षा के दौरान बेहोश हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन