अपराधियों का बढ़ा मनोबल: पप्पू यादव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Jan 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन

पोखरामा गांव के पीड़ितों से सांसद ने की मुलाकात कजरा/लखीसराय : मधेपुरा के सांसद सह जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव पहुंच विगत दिनों हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों की अलग-अलग हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना को लेकर पीड़ित […]
विज्ञापन
पोखरामा गांव के पीड़ितों से सांसद ने की मुलाकात
कजरा/लखीसराय : मधेपुरा के सांसद सह जनाधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव मंगलवार की देर शाम थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव पहुंच विगत दिनों हुए एक ही परिवार के चार सदस्यों की अलग-अलग हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना को लेकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि अपराधियों का मनोबल बढ़ने का मुख्य कारण राजनीतिक पहुंच है.
बिहार में अपराधियों का साम्राज्य है माफियाओ की पूंजी का उन्मूलन करने की जरूरत है. बिहार की जनता असुरक्षित महसूस कर रही है. पिछले छह महीनों में लगातार निरंकुश अपराधियों द्वारा 31 हत्या का अंजाम दिया चुका है जो पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है. यहां बतात चलें कि स्थानीय थाना क्षेत्र के पोखरामा गांव में बीते साल अगस्त माह में ट्रिपल मर्डर एवं उसके सूचक पवन सिंह को 09 जनवरी 2018 टाउन थाना के पास ही गोली मारकर अपराधियों ने खुलेआम पुलिस प्रशासन को चुनौती देने का काम किया था
एसपी व आयुक्त से बात कर परिजन को अपराधियों द्वारा बार बार धमकी देने की बात कह अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनश्चित करने तथा पीड़ित परिवार को हथियार का लाइसेंस उपलब्ध कराने की बात कही. सांसद इंगलिश मुहल्ले स्थित काली मंदिर परिसर में आयोजित भक्ति संगीत जागरण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन भी किया. उन्होंने कहा कि संगीत कार्यक्रम आपस हमें एकजुटता से रहने की बात को सिखाता है. वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी संगठन मजबूत बनाने का निर्देश दिया. मौके पर विनय यादव, जगदीश तांती, विवेक यादव, रविकर कुमार, रंजय कुमार, राहुल सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




