चार घंटे एनएच 80 जाम, मृतक के परिजनों किया हंगामा

Published at :26 Jan 2018 6:05 AM (IST)
विज्ञापन
चार घंटे एनएच 80 जाम, मृतक के परिजनों किया हंगामा

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका सुंदरपुर मौजे में खेत में घास काट रहे पर्चाधारी किसान बनारसी पासवान की गोलीबारी में मौत के बाद आक्रोशित अकहा-कुरहा के ग्रामीणों ने शाम साढ़े चार बजे से एनएच 80 को जाम कर स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मृतक बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाका सुंदरपुर मौजे में खेत में घास काट रहे पर्चाधारी किसान बनारसी पासवान की गोलीबारी में मौत के बाद आक्रोशित अकहा-कुरहा के ग्रामीणों ने शाम साढ़े चार बजे से एनएच 80 को जाम कर स्थानीय प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मृतक बेगूसराय जिला के शाम्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत अकहा-कुरहा गांव का निवासी था. अकहा-कुरहा गांव के पर्चाधारी किसान अशोक पासवान, महेश दास, रामबालक पासवान आदि का कहना था कि वर्ष 1992-93 में जब से उन्हें जमीन का पर्चा मिला , दबंग बंदूक के बल पर जमीन पर कब्जा जमाये है. 25 वर्षों से बंदूक के बल पर खेती हो रही है.

विरोध करने पर पर्चाधारी किसान की जान जा रही है.

मृतक की पत्नी देवकी देवी ने रोते हुए बताया कि एक बेटा है वो भी मंदबुद्धि का, अब गुजर-बसर कैसे होगा. ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा देने एवं घटना में दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे. किसानों के मुताबिक हम गरीब हैं, दबंग गोलीबारी करता है, इसलिए हम डर की वजह से पर्चा की जमीन पर खेती करने नहीं जा पाते हैं जो लोग साहस करता है वह गोली खाकर मर रहा है. किसानों का आरोप था कि पुलिस प्रशासन दबंग लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करता्. इधर सीओ प्रेम कुमार ने बताया कि लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाने का प्रयास किया जा रहा है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि जाम कर रहे लोग अपने समर्थक नेता को बुलाने पर अड़े हैं. देर शाम सात बजे तक जाम नहीं हटाया जा सका.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन