ठंड ने बढ़ाये सब्जियों के भाव

लखीसराय : ठंड व कुहासे के कारण बाजारों में सब्जी के रेट का पारा चढ़ा हुआ है. हरी मटर सबसे अधिक मूल्य पर लोगों को उपलब्ध हो पा रही है. सामान्य दिनों मे मटर 30 से 40 रूपये प्रति किलो उपलब्ध हो जा रहा था. लेकिन कुहासा व ठंड के कारण 60 से 70 रूपये […]
लखीसराय : ठंड व कुहासे के कारण बाजारों में सब्जी के रेट का पारा चढ़ा हुआ है. हरी मटर सबसे अधिक मूल्य पर लोगों को उपलब्ध हो पा रही है. सामान्य दिनों मे मटर 30 से 40 रूपये प्रति किलो उपलब्ध हो जा रहा था. लेकिन कुहासा व ठंड के कारण 60 से 70 रूपये प्रति किलो मिल रहा है. फूलगोभी भी 25 से 30 रूपये प्रति पीस बिक रहा है. शीतलहर के कारण मजदूर की कमी के कारण सब्जी के दाम मे उछाल आया है. कई किसानो ने बताया कि ठंड के कारण मजदूर मिलना मुश्किल है. जिसके कारण खेत में समय पर फसल नहीं टूट पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




