डालसा सचिव ने किया खड़गबारा गांव का दौरा

Published at :12 Jan 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
डालसा सचिव ने किया खड़गबारा गांव का दौरा

लखीसराय : सदर प्रखंड के खड़गबारा गांव में बुधवार की रात विषाक्त भोजन खाने से दो सौ से अधिक लोगों की बीमार होने की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह डालसा सचिव उमाशंकर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने गांव का दौरा किया व पीड़ित परिवारों से भेंट की. डालसा सचिव उमाशंकर ने बताया कि […]

विज्ञापन

लखीसराय : सदर प्रखंड के खड़गबारा गांव में बुधवार की रात विषाक्त भोजन खाने से दो सौ से अधिक लोगों की बीमार होने की सूचना मिलने पर गुरुवार की सुबह डालसा सचिव उमाशंकर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने गांव का दौरा किया व पीड़ित परिवारों से भेंट की. डालसा सचिव उमाशंकर ने बताया कि गांव के पीएलभी प्रीएलभी प्रीति कुमारी व एक अन्य लोगों द्वारा श्राद्ध के भोज खाने से बीमार हुए लोगों की सूचना मिलने के तुरंत बाद डालसा अध्यक्ष सह जिला जज मदन किशोर कौशिक के निर्देश पर डालसा सचिव उमाशंकर के नेतृत्व में रिटेनर अधिवक्ता रजनीश कुमार, कुमारी बबीता, शिवेश कुमार के टीम द्वारा उक्त गांव का दौरा किया एवं रामगढ़ चौक पीएचसी प्रभारी से घटनास्थल पर आने पर कहा.

जिसके तुरंत बाद पीएचसी रामगढ़ चौक की टीम अपने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ खड़गबारा गांव पहुंचे व बीमार लोगों का इलाज किया. डालसा सचिव ने बताया कि गांव पहुंचने के बाद बीमार लोगों का इलाज ग्रामीणों चिकित्सकों द्वारा उसके घरों में ही किया जा रहा था जिसे तुरंत बाहर निकलवाकर खाट व चौकी पर लेटाकर उसे स्लाइन चढ़ाया गया व विशेष उपचार के लिए सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद को सूचना दी गयी. उन्होंने बताया कि गांव में स्लाइन व दवा की कमी होता देख घटनास्थल पर एंबुलेंस मंगवाया गया ताकि विशेष रूप से बीमार लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल व पीएचसी रामगढ़ चौक में भरती कराया जा सके. वहीं गांव में गांव के प्रत्येक टोला में पीएलभी एवं पैनल अधिवक्ता को सहायता के लिए लगा दिया गया है. डालसा सचिव ने कहा कि अगर डालसा सक्रिय नहीं रहती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी.इधर, डालसा के अध्यक्ष सह जिला जज मदन किशोर कौशिक ने भी सदर अस्पताल पहुंच पीड़ितों से घटना की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन