ग्रामीण चिकित्सकों की खूब रही चांदी

Published at :12 Jan 2018 6:23 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सकों की खूब रही चांदी

लखीसराय : सदर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के खड़गबारा गांव में विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए लोगों को इलाज करने के नाम पर ग्रामीण चिकित्सकों ने खूब चांदी काटी. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात श्राद्ध का भोज खाने के बाद बीमार हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया लेकिन […]

विज्ञापन

लखीसराय : सदर प्रखंड के दामोदरपुर पंचायत के खड़गबारा गांव में विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुए लोगों को इलाज करने के नाम पर ग्रामीण चिकित्सकों ने खूब चांदी काटी. ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार की रात श्राद्ध का भोज खाने के बाद बीमार हुए लोगों को स्थानीय ग्रामीण चिकित्सक से इलाज कराया गया लेकिन ग्रामीण चिकित्सकों द्वारा रुपये ऐंठने के नाम पर सिर्फ स्लाइन व सुई दी गयी, बीमार लोगों की स्थिति बिगड़ने वह इसे भी काबू में कर लेने की बात करते रहे, जिससे लोगों की हालत और ज्यादा खराब हो गयी.

गांव में ऐसा एक भी घर नहीं था, जहां बीमार नहीं हुए लोग
खड़गबारा गांव में श्राद्ध का भोज खाने के बाद गांव के सभी घरों में एक न एक व्यक्ति बीमार हो गये. गांव के ही पवन यादव, विवेक यादव, अझोलवा देवी ने बताया कि भोज खाने के बाद से काफी संख्या में लोग बीमार होते चले जिससे गांव के एक भी घर ऐसा नहीं बचा जिस घर में बीमार व्यक्ति न हो. हर घर में लोग बीमार थे या फिर अपने सदस्यों के बीमार होने से रो रहे थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन