डीएम के आदेश के बावजूद लाली पहाड़ी पर अब तक पेयजल व शौचालय की व्यवस्था नहीं

लखीसराय : जिलाधिकारी द्वारा लाली पहाड़ी की खुदाई को लेकर पहाड़ पर तत्काल पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करने के लिए पीएचइडी विभाग को आदेश दिया गया था. लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक लाली पहाड़ी पर शौचालय, यूरिनल एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं की गयी. जबकि पहाड़ की […]
लखीसराय : जिलाधिकारी द्वारा लाली पहाड़ी की खुदाई को लेकर पहाड़ पर तत्काल पेयजल व शौचालय की व्यवस्था करने के लिए पीएचइडी विभाग को आदेश दिया गया था. लेकिन आदेश के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी अब तक लाली पहाड़ी पर शौचालय, यूरिनल एवं पेयजल की व्यवस्था नहीं की गयी. जबकि पहाड़ की खुदाई कार्य में महिला मजदूर भी रखा गया है. इसके अलावा पुरातत्व की जानकारी लेने के लिए बंगाल से पहुंची छात्रा भी मौजूद रहती हैं. खुदाई कार्य का नेतृत्व कर रहे प्रो़ अनिल कुमार ने बताया कि शौचालय व पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. मजदूर, सुरक्षा बल एवं अन्य लोगों को पीने का पानी के लिए पहाड़ से नीचे उतरना पड़ता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




