डॉक्टरों की हड़ताल का दिखा असर, इमरजेंसी सुविधा जारी

लखीसराय : इंडियन मेडिकल काउंसिल के जगह नेशनल मेडिकल काउंसिल का गठन कर नियमों में फेरबदल के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल रखा. आइएमए के आह्वान एवं भाषा के समर्थन पर हुई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आशिंक असर देखा गया. जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अस्पताल […]
लखीसराय : इंडियन मेडिकल काउंसिल के जगह नेशनल मेडिकल काउंसिल का गठन कर नियमों में फेरबदल के विरोध में मंगलवार को डॉक्टरों ने सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक हड़ताल रखा. आइएमए के आह्वान एवं भाषा के समर्थन पर हुई इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आशिंक असर देखा गया. जिला मुख्यालय अवस्थित सदर अस्पताल मे नियमानुसार जेनरल ओपीडी से डॉक्टर लापता दिखे लेकिन दूसरी ओर इमरजेंसी ओपीडी मे सभी कार्य पूर्ववत चलता रहा.
जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड के समीपवर्ती शाम्हो सरलाही ग्रामवासी टूना बिंद की 10 वर्षीय पुत्री तिलकुटा कुमारी वाहन दुर्घटना में जख्मी हो गयी थी. जिसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है. जबकि चानन प्रखंड के तितायचक से पहुंचे चंदन ठाकुर के छोटा पुत्र धनेश्वर कुमार,एवं बालूलाल यादव की पुत्री निशु कुमारी को कुत्ता काटने को लेकर इंजेक्शन लेने को लेकर थोड़ा इधर-उधर भटकना पड़ा,लेकिन सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार के हस्तक्षेप पर इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




