पुत्र ने कहा, चाची बार-बार पिता को देती थी धमकी

लखीसराय : कछियाना गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों की गोली का शिकार हुए 61 वर्षीय चांदो महतो अपने पीछे दो पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गये हैं. मृतक के पुत्र बाबूलाल महतो ने बताया कि वे तीन भाई थे, जिसमें से मंझले भाई की मौत पहले हो चुकी है. एक भाई दरभंगा में […]
लखीसराय : कछियाना गांव में सोमवार की देर रात अपराधियों की गोली का शिकार हुए 61 वर्षीय चांदो महतो अपने पीछे दो पुत्र सहित पूरा परिवार छोड़ गये हैं. मृतक के पुत्र बाबूलाल महतो ने बताया कि वे तीन भाई थे, जिसमें से मंझले भाई की मौत पहले हो चुकी है. एक भाई दरभंगा में रहता हैं तथा सिर्फ वे ही अपने पिता के साथ रहते हैं.
उनकी छोटे चाचा स्व गोपाल महतो को चार बेटी व दो बेटा है. जिसमें दो बेटी की शादी हो चुकी है. चाचा की मृत्यु के बाद चाची ने दूसरी शादी कर ली तथा चाचा के हिस्से की जमीन को वह बेच रही है, जिसका उनके पिता लगातार विरोध कर रहे थे. चाचा के हिस्से की चार बीघा जमीन में से अधिकांश जमीन को चाची ने बेच दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




