रामाकांत के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस विफल

Published at :25 Dec 2017 5:53 AM (IST)
विज्ञापन
रामाकांत के हत्यारे को पकड़ने में पुलिस विफल

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर ग्रामवासी मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक रामाकांत यादव हत्याकांड में घटना के ढ़ाई माह बाद भी नामजद अभियुक्तों को गिरफ‍्तार करने में पुलिस विफल रही है. जिससे परिजनों मे पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्याप्त है. 11 अक्तूबर की शाम बाजार से घर जाने के क्रम में […]

विज्ञापन

लखीसराय : टाउन थाना क्षेत्र के खगौर ग्रामवासी मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक निदेशक रामाकांत यादव हत्याकांड में घटना के ढ़ाई माह बाद भी नामजद अभियुक्तों को गिरफ‍्तार करने में पुलिस विफल रही है. जिससे परिजनों मे पुलिसिया कार्रवाई को लेकर नाराजगी व्याप्त है. 11 अक्तूबर की शाम बाजार से घर जाने के क्रम में रामाकांत को विद्यापीठ किऊल नदी के पुल पर अपराधियों द्वारा गोली मार कर हत्या कर दी

गयी थी. इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र मणिकांत द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में जितेंद्र यादव सहित चार लोगों को नामजद अभियुकत बनाया गया था. जिसमें गिरफ्तारी के नाम पर घटना के दिन ही एक मात्र सुभाष यादव की गिरफ्तारी ही शामिल है. इस संबंध में एसपी अरविंद ठाकुर ने बताया कि समीक्षा के दौरान सभी मामलों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन