आर्थिक अपराध के 27 मामले लंबित, सात गिरफ्तार

Published at :20 Dec 2017 3:33 AM (IST)
विज्ञापन
आर्थिक अपराध के 27 मामले लंबित, सात गिरफ्तार

आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश जिले में 27 में 7 मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी होने की कही गयी बात शेष मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी और मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश लखीसराय : प्रत्येक महीने की तीसरे सप्ताह के मंगलवार को आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों को […]

विज्ञापन

आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों को जल्द कार्रवाई का दिया निर्देश

जिले में 27 में 7 मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी होने की कही गयी बात
शेष मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी और मामलों के निष्पादन का दिया निर्देश
लखीसराय : प्रत्येक महीने की तीसरे सप्ताह के मंगलवार को आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी के निर्णय के तहत मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें जिले के विभिन्न थानों में लंबित आर्थिक अपराध से जुड़े मामलों पर चर्चा की गयी. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अरविंद ठाकुर ने बताया कि जिले में आर्थिक अपराध से जुड़े लगभग 27 मामले विभिन्न थानों में लंबित हैं, जिसमें 7 मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. उन मामलों को जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया़ जबकि शेष मामलों में आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा गया़
जिस मामले के आरोपी जिला से बाहर चले गये है, उन मामलों में बाहर से उनकी गिरफ्तारी सुनश्चित करने की बात कही गयी. एसपी श्री ठाकुर ने बताया कि आर्थिक अपराध मामलों में सरकारी राशि गबन करने, चिटफंड कंपनी व प्राइवेट बैंकों के द्वारा लोगों की राशि का गबन करने सहित अनेक मामले हैं. जिसको लेकर सरकार का भी सख्त आदेश है कि ऐसे मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई हो. बैठक में मुख्यालय डीएसपी जीतेंद्र लाल, आर्थिक अपराध इकाई पटना के पुलिस निरीक्षक जयशंकर प्रसाद, टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, कजरा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार वारसी सहित अन्य थानाध्यक्ष व पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन