चोरों की टोली को ग्रामीणों ने खदेड़ा सलौनाचक की घटना

लखीसराय : शनिवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक में चोरों की टोली आने सूचना पर ग्रामीणों सक्रिय हो उठे. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार चोरों की टोली को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. जब ग्रामीणों की टोली चोरों को खदेड़ने लगी तो चोरों की टोली ग्रामीणों पर फायर करते हुए रेहुआ बहियार की ओर […]
लखीसराय : शनिवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के सलौनाचक में चोरों की टोली आने सूचना पर ग्रामीणों सक्रिय हो उठे. ग्रामीण सूत्रों के अनुसार चोरों की टोली को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया. जब ग्रामीणों की टोली चोरों को खदेड़ने लगी तो चोरों की टोली ग्रामीणों पर फायर करते हुए रेहुआ बहियार की ओर से अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गयी. इधर, ग्रामीणों के द्वारा सूचना दिये जाने पर टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन पुलिस बल के साथ सलौनाचक गांव पहुंचे. हालांकि तब तक चोरों की टोली के फरार होने की बात कही गयी. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची लेकिन तब तक चोरों के फरार होने की बात कही गयी. उन्होंने बताया कि फायरिंग होने की बात सामने आयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




