स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड को प्राथमिकता दे बैंक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Dec 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन

िनर्देश . डीएम ने अधिकािरयों के साथ की बैठक लखीसराय : जिलाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को प्राय:सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीएम के कार्यालय कक्ष में घंटों पदाधिकारी का आना जाना लगा रहा. इसी क्रम में दोपहर को सभी बैंक […]
विज्ञापन
िनर्देश . डीएम ने अधिकािरयों के साथ की बैठक
लखीसराय : जिलाधिकारी अमित कुमार ने शुक्रवार को प्राय:सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी पर विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये. डीएम के कार्यालय कक्ष में घंटों पदाधिकारी का आना जाना लगा रहा. इसी क्रम में दोपहर को सभी बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक कर डीएम ने स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड मामले को प्राथमिकता देते हुए संपादित किये जाने का निर्देश दिया.
मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना से जुड़ी एससीसी मामले में लखीसराय जिला लक्ष्य से काफी पीछे चल रहा है. जिसे डीएम ने गंभीरता से लेते हुए बैंक में लंबित मामलों का निष्पादन 25 दिसंबर तक हर हाल में कर लेने को कहा है.
इसके अतिरिक्त आधार सिडिंग को लेकर बैंको में शिक्षा विभाग द्वारा सूची उपलब्ध करा दिये जाने पर भी कार्य नहीं होने को लेकर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त कर किसी भी तरह के खाता को आधार से हर हाल में जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया. मनरेगा से जुड़े जॉबकार्डधारी मजदूरों के खाता को भी आधार सिडिंग करने पर विस्तार से चर्चा हुई. स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की स्थिति यह है कि 211 आवेदन के आलोक में मात्र 78 कार्ड की स्वीकृति हुई जिसमें 61 छात्र-छात्राओं को ही राशि आवंटित किया गया है.
61 के बीच 50 लाख 28 हजार 920 रूपये का ऋण दिया गया है. बैठक में डीडीसी विनय कुमार मंडल, डीइओ सुनयना कुमारी, एलडीएम निरंजन कुमार सहित बैंक के कई प्रबंधक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




