विद्युत विभाग ने 14 वर्षों के बाद 68 हजार रुपये दिया मकान किराया

Published at :10 Dec 2017 5:01 AM (IST)
विज्ञापन
विद्युत विभाग ने 14 वर्षों के बाद 68 हजार रुपये दिया मकान किराया

लखीसराय : 25 नवंबर को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देश पर 14 वर्ष बाद विद्युत विभाग ने अपने कार्यालय के किराया का भुगतान किया. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कजरा थाना के वासुदेवपुर गांव में विद्युत अवर प्रमंडल कजरा का कार्यालय वर्षो से संचालित है. यह कार्यालय स्व चुनचुन सिंह […]

विज्ञापन

लखीसराय : 25 नवंबर को जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय द्वारा दिये गये निर्देश पर 14 वर्ष बाद विद्युत विभाग ने अपने कार्यालय के किराया का भुगतान किया. जिले के सूर्यगढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कजरा थाना के वासुदेवपुर गांव में विद्युत अवर प्रमंडल कजरा का कार्यालय वर्षो से संचालित है.

यह कार्यालय स्व चुनचुन सिंह के पुत्र अजय कुमार सिंह के मकान में वर्षो से संचालित है. बासुदेवपुर ग्रामवासी परिवादी अजय कुमार सिंह ने जिला लोक शिकायत निवारण मे वाद दायर करते हुए 14 वर्ष से कार्यालय का किराया भुगतान नहीं होने को लेकर न्याय की गुहार लगाया था. परिवाद प्राप्त होने के उपरांत जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने अविलंब सुनवाई के लिए विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता को नोटिस जारी किया.

परिवाद की सुनवाई के दौरान ही विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत कर किराया भुगतान होने की जानकारी दिया. वादी को अक्तूबर 2003 से जनवरी 2016 तक का मकान किराया 430 रुपये प्रतिमाह की दर से एकमुश्त 68 हजार 80 रूपया की राशि चेक द्वारा प्रदान कर दिया गया है. इस तरह लोक शिकायत निवारण के सहारे चेक प्राप्त होने पर अजय कुमार सिंह के चेहरे पर काफी संतोष एवं प्रसन्नता का भाव परिलक्षित हुआ. जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी किशोरी चौधरी ने बताया कि अन्य जिलों की अपेक्षा लखीसराय में जनसंख्या के अनुपात में काफी कम वाद आ रहे हैं. इसमें अगर लोक प्राधिकारों का अच्छा सहयोग मिले तो इस अधिनियम का लाभ आम लोगों को और सरलता पूर्वक प्राप्त होता रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन