नौकरी की चिंता, कैसे दे उपयोगिता
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन

उल्लंघन . नहीं दी जा रही छात्रवृत्ति व पोशाक राशि बैंक प्रबंधक की मनमानी से परेशान हैं प्रधान शिक्षक, बीइओ व डीपीओ लखीसराय : बैंक की मनमानी के कारण छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी जा रही है. बैंक प्रबंधक को मौखिक व लिखित शिकायत करने पर भी छात्र-छात्राओं के खाता पर […]
विज्ञापन
उल्लंघन . नहीं दी जा रही छात्रवृत्ति व पोशाक राशि
बैंक प्रबंधक की मनमानी से परेशान हैं प्रधान शिक्षक, बीइओ
व डीपीओ
लखीसराय : बैंक की मनमानी के कारण छात्र-छात्राओं को पोशाक व छात्रवृत्ति की राशि नहीं दी जा रही है. बैंक प्रबंधक को मौखिक व लिखित शिकायत करने पर भी छात्र-छात्राओं के खाता पर भेजी जाने वाली राशि को लेकर आनाकानी की जा रही है. इधर, डीपीओ द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र की मांग की जा रही है. इससे सभी प्रधान शिक्षकों की मुश्किलें बढ़ती जा रही है. प्रधानाध्यापक अपने अधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने को विवश हैं.
जिले के 50 प्रतिशत प्राथमिक व मध्य विद्यालय का छात्रवृत्ति व पोशाक राशि नहीं दी गयी है. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खगौर, बैंक ऑफ बड़ौदा मननपुर, चानन केनरा बैंक लखीसराय, यूनियन बैंक लखीसराय सहित आधा दर्जन बैंको द्वारा बच्चों के खाता पर योजना की राशि नहीं भेजी गयी है. प्राथमिक विद्यालय बलहपुर चानन के प्रधान शिक्षक ने लेखा योजना डीपीओ कार्यालय को बैंक ऑफ बड़ौदा में छात्रवृत्ति व पोशाक योजना की राशि 31 मार्च 2017 को ही जमा करने की बात लिखी है.
लेकिन अब तक छात्र-छात्राओं के खाता पर राशि हस्तांतरण नहीं किया गया है. प्राथमिक विद्यालय नीरपुर लखीसराय के प्रधानाध्यापिका अनिता देवी के द्वारा यूनियन बैंक लखीसराय में छात्रवृत्ति व पोशाक की राशि अप्रैल 2017 में ही जमा किया. लेकिन राशि हस्तांतरित करने की बात कहने पर पुन: खाता खोलने की बात कही जाती है. मध्य विद्यालय गढ़ी विशनपुर के प्रधान गरीब दास द्वारा स्टेट बैंक लखीसराय में एडीबी शाखा के मर्ज हो जाने के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया खगौर में राशि जमाकर बच्चों के खाते में हस्तांतरित करने के लिये कहा गया तो महीनों से बैंक प्रबंधक टाल मटोल कर रहे हैं. बैंक के इस रवैये के कारण ही बैंक प्रबंधन को डीएम, डीपीओ एवं बीईओ द्वारा कई बार पत्राचार किया गया. लेकिन बैंक अपने टाल मटोल रवैये पर अडिग है.
बैंक प्रबंधक के टाल मटोल रवैये के कारण विद्यालय के प्रधान को इसकी सजा भुगतनी पड़ रही है. 1 दिसंबर को होने वाले गुरु गोष्ठी की बैठक में सभी प्रधानों को डीपीओ सर्व शिक्षा प्रेमरंजन ने उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा करने का निर्देश दिया. डीपीओ प्रेमरंजन ने 15 दिसंबर तक हर हाल में छात्रवृत्ति व पोशाक योजना के साथ टीएलएम, विद्यालय विकास, मरम्मति एवं मेंटेनेंस की उपयोगिता जमा करने का निर्देश दिया है. जिन विद्यालय का अब तक छात्रवृत्ति व पोशाक राशि छात्र-छात्राओं को नही मिली वैसे प्रधान अब तक योजना का उपयोगिता प्रमाण पत्र कहां से लायेंगे. इसकी चिंता सता रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




