108 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 15 Feb 2025 6:18 PM (IST)
विज्ञापन
108 बोतल विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

उत्पाद पुलिस द्वारा जिले के हलसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो तस्करों को किया है.

विज्ञापन

पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार की जब्त

लखीसराय. उत्पाद पुलिस द्वारा जिले के हलसी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देशी व विदेशी शराब बरामद करने के साथ ही दो तस्करों को किया है. उत्पाद पुलिस के अवर निरीक्षक गुड्डू कुमार ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हलसी थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के पास एक मारूति स्विफ्ट डिजायर कार को शक के आधार पर रोकर जांच करने पर उसमें से 108 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. जिसके उपरांत कार में सवार तस्कर सह जमुई जिला के जमुई थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिर बिगहा वार्ड नंबर सात निवासी भूनेश्वर यादव के पुत्र अनुप यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. उसके साथ ही कार को भी जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि कार से रॉयल स्टेग कंपनी की 750 एमएल की कुल 108 बोतल में बंद कुल 81 लीटर शराब बरामद की गयी. वहीं हलसी थाना क्षेत्र के ही साढ़माफ में छापेमारी के दौरान साढ़माफ निवासी पंकज चौधरी की पत्नी शर्मिला देवी को गिरफ्तार कर उसके पास से 16 लीटर देसी शराब बरामद की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन