बुरी तरह पीटा व फेंक दिया

बड़हिया : थाना के जैतपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा बुरी तरह पिटायी कर उसे बेहोशी की अवस्था में गांव के ही निकट बसबिट्टी में फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ विवाहिता जैतपुर के ही बालेश्वर सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी सीमा बतायी जा […]
बड़हिया : थाना के जैतपुर गांव में शनिवार की सुबह एक विवाहिता की ससुराल वालों द्वारा बुरी तरह पिटायी कर उसे बेहोशी की अवस्था में गांव के ही निकट बसबिट्टी में फेंक दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है़ विवाहिता जैतपुर के ही बालेश्वर सिंह के पुत्र पंकज सिंह की पत्नी सीमा बतायी जा रही है. घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी मिलने पर उसके मायके पिपरिया गांव से भाई सोनू सहित अन्य परिजन घटनास्थल पहुंच पीड़िता को होश में लाने का काम किया व उसे बसबिट्टी से उठाकर बड़हिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया़ जहां चिकित्सक ने उसकी हालत की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




