दुर्घटना एक की मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :28 Oct 2017 5:08 AM (IST)
विज्ञापन

गंगा स्नान कर स्कूटी से लौटने के क्रम में ट्रक ने मारी टक्कर लखीसराय : बडहिया व लखीसराय के बीच तहदिया गांव के समीप एनएच 80 पर गुरुवार की सुबह हुए सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का बडहिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के […]
विज्ञापन
गंगा स्नान कर स्कूटी से लौटने के क्रम में ट्रक ने मारी टक्कर
लखीसराय : बडहिया व लखीसराय के बीच तहदिया गांव के समीप एनएच 80 पर गुरुवार की सुबह हुए सडक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य घायल हो गये. घायलों का बडहिया रेफरल अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के बाद बेगूसराय रेफर कर दिया गया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार लखीसराय के बालगुदर पंचायत के वार्ड संख्या 4 निवासी मिसो सहनी का 35 वर्षीय सतीश सहनी गुरुवार सुबह अपने 8 वर्षीय पुत्र पृथ्वी राज एवं भतीजा 18 वर्षीय नीतीश कुमार(पिता गणेश सहनी) के साथ बडहिया से गंगा स्नान कर अपनी टीबीएस मोपेड से वापस घर लौट रहे थे.
इसी दौरान तहदिया गांव के पास एनएच 80 पर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक की चपेट में आने की वजह से हुए हादसे में सतीश सहनी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि मोपेड पर सवार अन्य दोनों गंभीर रूप घायल हो गये. जिन्हें पुलिस ने स्थानीय ग्रमीणों के सहयोग से बडहिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया है. घटना के बाद ट्रक को छोड़ कर चालक फरार हो गया. पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है साथ ही सतीश सहनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. इधर, मृतक के शव के बालगुदर गांव में पहुंचते ही छठ पर्व का माहौल गम में बदल गया़ वहीं गांव में शव को पहुंचने के बाद सदर प्रखंड विकास पदाधिकारी मंजुल मनोहर मधुप, अंचलाधिकारी अरूण कुमार थानाध्यक्ष राजेश रंजन मृतक के घर पहुंच शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देने के साथ ही मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20 हजार रुपये नगद तत्काल सहायता राशि के रूप में प्रदान की. इसके साथ ही पदाधिकारियों ने सरकार से मिलने वाली अन्य सहायता राशि दिलाने का आश्वासन दिया़ मौके पर समाजसेवी विजय सहनी, सरफराज मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




