लखीसराय : अर्घ्य देकर लौट रही 60 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या

Published at :26 Oct 2017 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : अर्घ्य देकर लौट रही 60 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या

लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के गोसांय टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में कवैया थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. घटना के […]

विज्ञापन

लखीसराय: कवैया थाना क्षेत्र के गोसांय टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक 60 वर्षीय महिला की गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया हैं. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पंकज कुमार के नेतृत्व में कवैया थाना की पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गोसांय टोला निवासी मथुरा पंडित अपनी पत्नी गिरजा देवी, बहु सुशीला देवी एवं पोतों के साथ बगल के घर की छठ व्रती के साथ घाट पर संध्या अर्घ्य देने गये हुए थे. अर्घ्य देने के बाद गिरजा देवी अपने पति व बहु को घाट पर ही छोड़ घर के लिए निकल पड़ी. गिरजा देवी के घर पहुंचने से पूर्व घर के पास संकरी गली में घात लगाये अपराधियों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी.

वहां से गुजर रहे एक छोटे बच्चे ने घटना के बारे में मृतक महिला के पति मथुरा पंडित को जानकारी दी. जानकारी मिलने के बाद मथुरा पंडित घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक गिरजा देवी की मौत हो चुकी थी. वहीं घटना की जानकरी मिलने का बाद पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ शुरू कर दी, लेकिन घटना के कारणों का पता नहीं चल सका. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के दौरान मृतका के पति व बहु का मोबाइल जब्त कर लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

* पति, बहु व पोतों के साथ रहती थी गिरजा देवी

मृतका गिरजा देवी के तीन बेटे शहर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं. वह अपने पति मथुरा पंडित व एक बहु सुशीला देवी व उसके बच्चों के साथ रहती थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन