बच्ची की मौत, नाना घायल लोगों ने घंटों लगाया जाम

Published at :25 Oct 2017 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
बच्ची की मौत, नाना घायल लोगों ने घंटों लगाया जाम

दुखद . गुणसागर गांव में ऑटो ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा जाम के कारण लोगों को उठानी पड़ी परेशानी रामगढ़ चौक : प्रखंड अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र के जमुई-लखीसराय पथ पर बसे गुणसागर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी. […]

विज्ञापन

दुखद . गुणसागर गांव में ऑटो ने ट्रैक्टर को मारी ठोकर

विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने जमकर किया हंगामा
जाम के कारण लोगों को उठानी पड़ी परेशानी
रामगढ़ चौक : प्रखंड अंतर्गत हलसी थाना क्षेत्र के जमुई-लखीसराय पथ पर बसे गुणसागर गांव के समीप मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं इस दुर्घटना में बच्ची के नाना गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जमुई-लखीसराय मुख्य मार्ग को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार सदलबल के साथ जाम स्थल पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया. घटना के संबंध में बताया जाता है
कि अहले सुबह लखीसराय से मंझवे गांव जा रही एक ऑटो सड़क किनारे खड़े बिना चक्का वाले ट्रैक्टर डाला में ठोकर मार दी. इससे मंझवे निवासी मो ककड़ी की 6 वर्षीय पुत्री जुलेब की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. वहीं बच्ची के नाना मो ऐनुल का हाथ व पैर में गंभीर चोटें लगी हैं. गुणसागर में हो रही लगातार सड़क दुर्घटना को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जख्मी को इलाज के लिये जमुई ले जाया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन