ट्रेनें लेट, तो आरक्षण काउंटर भी खुले लेट

लखीसराय : रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर लखीसराय सोमवार को भी सवा घंटे लेट खुली. कारण बुकिंग क्लर्क का ड्यूटी ज्वाइन करने ट्रेन से आना रहा. अगर ट्रेन विलंब से पहुंची तो आरक्षण टिकट काउंटर भी विलंब से खुला. जिस कारण कई तत्काल टिकट लेने वाले को काफी परेशानी हुई. इस संबंध में किऊल बुकिंग पर्यवेक्षक […]
लखीसराय : रेलवे आरक्षण टिकट काउंटर लखीसराय सोमवार को भी सवा घंटे लेट खुली. कारण बुकिंग क्लर्क का ड्यूटी ज्वाइन करने ट्रेन से आना रहा. अगर ट्रेन विलंब से पहुंची तो आरक्षण टिकट काउंटर भी विलंब से खुला. जिस कारण कई तत्काल टिकट लेने वाले को काफी परेशानी हुई. इस संबंध में किऊल बुकिंग पर्यवेक्षक जयकिशोर ने बताया कि आरक्षण टिकट काउंटर पर पटना से क्लर्क आते हैं. जिसके कारण लेट हो सकता है. उन्होंने बताया कि लखीसराय आरक्षण टिकट काउंटर का प्रभार उनके पास नहीं है. जबकि बुकिंग पर्यवेक्षक से संपर्क करने पर बताया जाता है कि कभी कभी आरक्षण टिकट काउंटर लेट से खुलता है. जबकि अन्य दिन अपने समय पर खुल जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




