रामाकांत के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की उठी मांग

Published at :19 Oct 2017 1:25 PM (IST)
विज्ञापन
रामाकांत के हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी की उठी मांग

लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार धर्मशाला में लखीसराय जिला पैक्स संघ अध्यक्ष के तत्वावधान में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में रामाकांत यादव की हत्या को अत्यंत निंदनीय बताते हुए हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी […]

विज्ञापन
लखीसराय : शहर के पुरानी बाजार धर्मशाला में लखीसराय जिला पैक्स संघ अध्यक्ष के तत्वावधान में बुधवार को शोक सभा का आयोजन किया गया. पैक्स अध्यक्ष संघ के जिलाध्यक्ष बनारसी प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित शोक सभा में रामाकांत यादव की हत्या को अत्यंत निंदनीय बताते हुए हत्याकांड में शामिल अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग जिला प्रशासन से की गयी.
मौके पर लोगों ने दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया. इसके बाद उनके तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया. मौके पर निदेशक मीना देवी, सुबोध कुमार, पैक्स अध्यक्ष बाल्मिकी सिंह, रामनरेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन