को-ऑपरेटिव निदेशक की हत्या से माहौल गमगीन

Published at :13 Oct 2017 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
को-ऑपरेटिव निदेशक की हत्या से माहौल गमगीन

लखीसराय : विद्यापीठ पुल के समीप मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव निदेशक रामाकांत यादव की हत्या के बाद किऊल खगौर का माहौल गमगीन बना हुआ है. वहीं विद्यापीठ, पुरानी बाजार एवं गढ़ी विशनपुर के चौक चोराहों पर लोगों की जुबान पर रामाकांत यादव की हत्या की चर्चा होती रही और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. स्वभाव […]

विज्ञापन
लखीसराय : विद्यापीठ पुल के समीप मुंगेर जमुई सेंट्रल को-ऑपरेटिव निदेशक रामाकांत यादव की हत्या के बाद किऊल खगौर का माहौल गमगीन बना हुआ है.
वहीं विद्यापीठ, पुरानी बाजार एवं गढ़ी विशनपुर के चौक चोराहों पर लोगों की जुबान पर रामाकांत यादव की हत्या की चर्चा होती रही और चर्चाओं का बाजार गर्म रहा. स्वभाव से मजाकिया, सामाजिक कार्यों में रुचि रखने वाले रामाकांत यादव की यकायक हत्या होने का अनुमान भी किसी को नहीं था. खगौर निवासी रामखेलावन यादव के इकलौता पुत्र रामाकांत के यहां वीरानी छायी है.
खगौर सहित हाकिमगंज, वृंदावन व गढ़ी विशनपुर में इस हत्या से आक्रोशित लोग एक ओर जहां पुलिस प्रशासन को कोस रहे हैं. वहीं हत्या को लेकर लोग मर्माहत भी है. हत्या का कारण का खुलासा अभी नहीं हो सका है, लेकिन मृतक के 19 वर्षीय पुत्र के बयान पर दर्ज प्राथमिकी में कारण पंचयती ही बताया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन