बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाण पत्र बनाने व बनवाने वाले गिरफ्तार

नारायणपुर : एसडीओ व बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से प्रमाण पत्र बनाने वाले बिचौलिया जयप्रकाश दास और उससे प्रमाण पत्र बनवाने वाले दिलीप दिलीप यादव को पुलिस ने गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को दोपहर बाद जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा निवासी दिलीप यादव […]
नारायणपुर : एसडीओ व बीडीओ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर से प्रमाण पत्र बनाने वाले बिचौलिया जयप्रकाश दास और उससे प्रमाण पत्र बनवाने वाले दिलीप दिलीप यादव को पुलिस ने गुरुवार को नारायणपुर प्रखंड कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया. प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को दोपहर बाद जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा निवासी दिलीप यादव नि:शक्तता पेंशन के बारे में जानकारी लेने और ऑनलाइन आवेदन के लिए आया था. बीडीओ सत्येंद्र सिंह ने उसके कागजातों की जांच की,
तो उसके प्रमाण पत्र पर बीडीओ का फर्जी हस्ताक्षर, फर्जी निर्गत संख्या व लेखा संख्या अंकित मिले. पूछताछ करने पर उसने बीडीओ को बताया कि चकरामी निवासी जयप्रकाश दास ने एक हजार रुपये में प्रमाण पत्र बना कर दिया है. बीडीओ ने जयप्रकाश दास को कार्यालय बुलाकर पूछताछ की, तो उसने खुद से बीडीओ का हस्ताक्षर करने और मुहर लगा कर प्रमाण पत्र बनाने की बात कबूल की. तलाशी लेने पर उसके पास से प्रखंड व अंचल से संबंधित कई कागजात मिले.
उनमें से एक जयपुर चूहर पूरब पंचायत के बलाहा गांव के मो अलाउद्दीन के नाम से वृद्धा पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र था. फोन सेे अनुमंडल कार्यालय से भी इसके बारे में जानकारी ली गयी, तो अनुमंडल कार्यलय से प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की जानकारी दी गयी. इधर स्थानीय लोगों ने बताया कि जयप्रकाश प्रखंड कार्यालय व बैंक में लंबे समय से बिचौलियागिरी कर रहा है. इसके बाद बीडीओ ने भवानीपुर थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश को बुलाकर जयप्रकाश दास के विरुद्ध कार्रवाई के लिए आवेदन दिया. उसके खिलाफ फर्जी हस्ताक्षर करने व फर्जी लेखा संख्या अंकित कर प्रमाण पत्र बनाने और धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




