स्कूली बच्चों का आधार कार्ड उपलब्ध कराने को लेकर बैठक

लखीसराय : सदर प्रखंड के प्रांगण के संयुक्त भवन सभागार में आधार सीडिंग को लेकर बुधवार को प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमरंजन कुमार, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप की उपस्थिति में सभी स्कूल प्रधान, मुखिया, पंसस एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को स्कूली बच्चो का […]
लखीसराय : सदर प्रखंड के प्रांगण के संयुक्त भवन सभागार में आधार सीडिंग को लेकर बुधवार को प्रखंड प्रमुख लीला देवी की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपस्थित कार्यक्रम पदाधिकारी प्रेमरंजन कुमार, बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप की उपस्थिति में सभी स्कूल प्रधान, मुखिया, पंसस एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को स्कूली बच्चो का आधार कार्ड बना लेने का निर्देश दिया गया.
जनप्रतिनिधियों को स्कूल में आधार केंद्र पर बच्चों को आधार बनाने में सहयोग देने की अपील की. बैठक में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रामविलास प्रसाद ने सभी बीआरसीसी एवं विद्यालय प्रधान को 31 अगस्त तक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का निर्देश दिया गया. साथ ही आधार से बैंक खाता सीडिंग कराने का भी निर्देश दिया गया. मौके पर प्रखंड के मुखिया राजबल्लभ यादव, पंसस, वार्ड सदस्य, विद्यालय प्रधान के अलावे सीआरसी गरीब दास, संजय कुमार, लक्ष्मण कुमार सहित अन्य सभी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




