नक्सलियों ने अभयपुर रेलवे स्टेशन पर साटा परचा व बैनर

Published at :20 Aug 2017 6:32 AM (IST)
विज्ञापन
नक्सलियों ने अभयपुर रेलवे स्टेशन पर साटा परचा व बैनर

शनिवार की रात में साटा गया पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त पोस्टर में पुलिस पर हमला बोलने की लिखी गई थी बात पीरीबाजार : शुक्रवार की रात नक्सलियों ने पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर बैनर व पोस्टर चिपका कर दहशत फैला दिया है. जिसके बाद शनिवार की सुबह इसकी […]

विज्ञापन

शनिवार की रात में साटा गया पोस्टर, पुलिस ने किया जब्त

पोस्टर में पुलिस पर हमला बोलने की लिखी गई थी बात
पीरीबाजार : शुक्रवार की रात नक्सलियों ने पीरीबाजार थाना क्षेत्र के अभयपुर रेलवे स्टेशन सहित विभिन्न जगहों पर बैनर व पोस्टर चिपका कर दहशत फैला दिया है. जिसके बाद शनिवार की सुबह इसकी सूचना क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की सुबह अभयपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के अलावे थाना से महज दो सौ गज की दूरी पर स्थित मुसहरी के पास पोस्टर सटा हुआ देखा गया. लाल रंगे के कपड़े व पोस्टर में नक्सलियों द्वारा लिखा गया था
कि हमला बोलो, हमला बोलो, हमला बोलो, पुलिस बल पर हमला बोलो. बताया जाता है कि नक्सलियों का टारगेट वैसे पुलिस अधिकारी बन सकते हैं जो निर्दोष लोगों को तंग-तबाह करने पर आमदा हैं. नक्सलियों ने किस घटना को अंजाम देने के फिराक में लगे हैं इसका लोग सिर्फ अंदाज लगा रहे हैं. बैनर पोस्टर में निवेदक के रूप में भाकपा-माओवादी लिखा हुआ था.
इस संबंध में एएसपी अभियान पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनिवार की रात में किसी ने एक कपड़े का तथा कुछ कागज का पोस्टर चिपकाया था, जिसे जब्त कर लिया गया है़ उन्होंने कहा कि पुलिस पुरी तरह सतर्क है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन