26 लीटर विदेशी शराब नष्ट

लखीसराय : कवैया थाना परिसर मे गुरुवार को जब्त लगभग 26 लीटर विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नष्ट किया गया. उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कवैया थाना में कांड संख्या 107/17 में 750 एमएल का 31 बोतल और 375 एमएल का 10 बोतल विदेशी […]
लखीसराय : कवैया थाना परिसर मे गुरुवार को जब्त लगभग 26 लीटर विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में नष्ट किया गया. उत्पाद अधीक्षक पराशर शर्मा ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कवैया थाना में कांड संख्या 107/17 में 750 एमएल का 31 बोतल और 375 एमएल का 10 बोतल विदेशी शराब रॉयल स्टेग को जब्त किया गया था.
विभागीय आदेशानुसार शराब विनिष्टीकरण के लिये मजिस्ट्रेट एडीएसओ मनोज कुमार ,थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार की उपस्थिति में लगभग 26 लीटर विदेशी शराब को नष्ट कर दिया गया. उत्पाद अधीक्षक के अनुसार विभिन्न मामलों में जब्त शराब को अलग अलग लगातार विनिष्टीकरण का कार्य निर्देशानुसार किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




