मुखिया पुत्र को अपराधियों ने पटना से किया अगवा, पुलिस के डर से टाटानगर में छोड़ा

लखीसराय/बड़हिया : पटना जाने के क्रम में शुक्रवार को लापता हुआ मुखिया पुत्र सोनू शेखर उर्फ छोटू शनिवार देर शाम टाटानगर से बरामद कर लिया गया. सोनू के चचेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि टाटानगर से सोनू ने घर पर फोन कर बताया कि पटना उतरने के बाद आठ की संख्या में लोगों ने […]
लखीसराय/बड़हिया : पटना जाने के क्रम में शुक्रवार को लापता हुआ मुखिया पुत्र सोनू शेखर उर्फ छोटू शनिवार देर शाम टाटानगर से बरामद कर लिया गया. सोनू के चचेरे भाई विकास कुमार ने बताया कि टाटानगर से सोनू ने घर पर फोन कर बताया कि पटना उतरने के बाद आठ की संख्या में लोगों ने उसका अपहरण कर गाड़ी से लेकर टाटानगर पहुंचे, लेकिन टाटानगर में पुलिस के गहन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान उसे गाड़ी पर ही छोड़ अपहरणकर्ता भाग गये.
इसके बाद वह पुलिस के पास चला गया और घटना की जानकारी दी. पुलिस के संरक्षण में ही सोनू ने परिजनों को फोन पर सूचना दी़ लखीसराय से परिजन सोनू को लाने के लिए टाटानगर रवाना हो गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




