अगलगी में 50 हजार रुपये की संपत्ति जली

Published at :14 Jul 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में 50 हजार रुपये की संपत्ति जली

बड़हिया : बुधवार की रात प्रखंड के पाली पंचायत के नथनपुर ग्रामवासी अशोक महतो के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिसमें हजारों रुपये का सामान जल गये. पीड़ित अशोक ने अंचलाधिकारी बड़हिया को लिखित आवेदन देकर कहा कि 12 जुलाई की देर रात अज्ञात कारण से आग लग जाने पर उसके फूस […]

विज्ञापन

बड़हिया : बुधवार की रात प्रखंड के पाली पंचायत के नथनपुर ग्रामवासी अशोक महतो के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी, जिसमें हजारों रुपये का सामान जल गये. पीड़ित अशोक ने अंचलाधिकारी बड़हिया को लिखित आवेदन देकर कहा कि 12 जुलाई की देर रात अज्ञात कारण से आग लग जाने पर उसके फूस के घर में आग लग गयी.

घर में सोयी पत्नी और बच्चे किसी तरह जान बचाकर घर से भागने में सफल हुए मगर घर में रखा 16 हजार रुपये नकद, फर्नीचर, बिछावन, बरतन, बच्चे के पुस्तक, कपड़ा, राशन सहित लगभग 50 हजार रुपये की संपत्ति जल गयी. समीक्षा कर सरकारी सहायता देने का अनुरोध किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन