सावन माह तक चौकस रहेगी सुरक्षा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Jul 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

अशोकधाम में सुरक्षा व्यवस्था लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग शराब जब्त मामले में गाड़ियों की नीलामी के लिए सभी थानाध्यक्षों को प्रतिवेदन भेजने का क्राइम मीटिंग में दिया गया निर्देश लखीसराय : पुलिस कप्तान अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिला के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस […]
विज्ञापन
अशोकधाम में सुरक्षा व्यवस्था लेकर एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ की क्राइम मीटिंग
शराब जब्त मामले में गाड़ियों की नीलामी के लिए सभी थानाध्यक्षों को प्रतिवेदन भेजने का क्राइम मीटिंग में दिया गया निर्देश
लखीसराय : पुलिस कप्तान अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जिला के सभी थानाध्यक्षों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग की़ बैठक में एसपी ने श्रावणी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधकारियों से पूरे सावन महीने अशोक धाम में सुरक्षा व्यवस्था चौकस रखने का निर्देश दिया़ उन्होंने इसमें किसी तरह की कोताही नहीं बरतने की बात कही़
शराब के साथ जब्त वाहनों की नीलामी के लिए भेजें प्रतिवेदन: एसपी
एसपी ने थानाध्यक्षों से शराब जब्त मामले में जब्त किये गये वाहनों की निलामी के लिए प्रतिवेदन भेजने का निर्देश दिया तथा शराब कारोबार से जुड़े लोगों के संपत्ति जब्त करने संबंधी रिपोर्ट भी देने का निर्देश दिया़ एसपी ने सभी थानाध्यक्षों से अपने-अपने थानों में लंबित मामले का जल्द से जल्द निपटारा करने तथा जांच रिपोर्ट समर्पित करने की बात कही़ वहीं लंबित पड़े वारंट का तामिला करने, कुर्की जब्ती मामले का निष्पादन करने आदि का भी निर्देश दिया़ उन्होंने बालू तस्करी पर रोक लगाने का भी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया़ बैठक में एसडीपीओ पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक विनोद राम, रामनिवास, टाउन थानाध्यक्ष राजेश रंजन,
सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष गौतम कुमार सिंह, बड़हिया थानाध्यक्ष नीरज कुमार, कवैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, चानन थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा, पिपरिया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार, मेदनीचौकी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, कजरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार, हलसी थानाध्यक्ष राजकुमार प्रसाद, वीरूपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, माणिकपुर ओपीध्यक्ष दीपक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




