चौक-चौराहों व मंदिर-मसजिद के समीप लगेगा सीसीटीवी कैमरा

Published at :13 Jul 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
चौक-चौराहों व मंदिर-मसजिद के समीप लगेगा सीसीटीवी कैमरा

लखीसराय : जिले के बड़हिया नगर पंचायत के अध्यक्षा मंजु देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति ने शहर की खूबसूरती एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आधा दर्जन से अधिक एजेंडा पर अपनी मुहर लगायी . सशक्त स्थायी समिति ने नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों, मंदिर मसजिद, रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय […]

विज्ञापन

लखीसराय : जिले के बड़हिया नगर पंचायत के अध्यक्षा मंजु देवी की अध्यक्षता में सशक्त स्थायी समिति ने शहर की खूबसूरती एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आधा दर्जन से अधिक एजेंडा पर अपनी मुहर लगायी . सशक्त स्थायी समिति ने नगर पंचायत के प्रमुख चौराहों, मंदिर मसजिद, रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्णय लिया. जिनमें बायपास मोड़, श्रीकृष्ण चौक मसजिद, लोहिया चौक, कोठारी चौक, स्टेशन, जगदंबा स्थान एवं काली स्थान प्रमुख है.

सभी वार्डों में 10 स्ट्रीट लाइट 45 वोल्ट का लगाने पर मुहर लगायी. बरसात, दुर्गा पूजा आदि त्येाहारों को लेकर चलंत शौचालय पानी टंकी के साथ, 20 अतिरिक्त मजदूरों की बढ़ोतरी के लिये मुहर लगायी गयी, जिससे शहर में साफ सफाई बनी रहे. कांवरिया वाहनों के परिचालन सुचाररू रूप से हो सके इसके लिये बायपास पथ में बने गड‍्ढो को ईंट से भरन के अलावा लोहिया चौक पर कांवरियों के लिये पेयजल के लिये प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपाध्यक्ष मनोज कुमार, अमित कुमार, मोहनी देवी, पिंकी देवी आदि उपस्थित थी.

सशक्त स्थायी समिति की
हुई बैठक
समिति ने शहर की खूबसूरती व सुरक्षा को लेकर आधा दर्जन से अधिक एजेंडा पर अपनी मुहर लगायी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन