कर्मियों की अनुपस्थिति हाजिरी रजिस्टर में करें दर्ज : सीएस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Jul 2017 5:37 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में शुक्रवार को हुई एक प्रसूता की मौत के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्ती बरतने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार को दिया है़ सदर अस्पताल में हाजिरी को लेकर बायोमैट्रिक व्यवस्था के बावजूद ओपीडी में रखे रोस्टर रजिस्टर में हाजिरी को […]
विज्ञापन
लखीसराय : सदर अस्पताल लखीसराय में शुक्रवार को हुई एक प्रसूता की मौत के बाद सदर अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मियों पर सख्ती बरतने का निर्देश सिविल सर्जन डॉ राजकिशोर प्रसाद ने उपाधीक्षक डॉ मुकेश कुमार को दिया है़
सदर अस्पताल में हाजिरी को लेकर बायोमैट्रिक व्यवस्था के बावजूद ओपीडी में रखे रोस्टर रजिस्टर में हाजिरी को अनिवार्य करार देते हुए सीएस ने अनुपस्थिति उसी दिन हाजिरी रजिस्टर में अंकित कर देने को कहा है़ शनिवार को उपाधीक्षक के साथ हुई सीएस की बैठक की जानकारी देते हुए सीएस ने बताया कि बायोमिट्रिक व्यवस्था किो लेकर लोग समय पर आते और जाते जरूर हैं, परंतु कार्यस्थल पर तैनाती सुनिश्चित करने को लेकर वरीय पदाधिकारियों का निरीक्षण आवश्यक है़
लापरवाही के संबंध में रिपोर्ट पर कार्रवाई संभव है़ प्रसूता की मौत पर सीएस ने बताया कि विभागीय नियमानुसार स्पष्टीकरण रोस्टर के अनुसार मांगी गयी है़ जिसके उपरांत जांच प्रक्रिया में लापरवाही को लेकर कार्रवाई की जायेगी़ स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा मरीजों से पैसा मांगने को लेकर सीएस ने स्पष्ट कहा कि लिखित शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई संभव है, इसके लिए लोगों को आगे आना ही होगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




