मुखिया संघ ने रेलवे ट्रैक को किया जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Jul 2017 4:46 AM (IST)
विज्ञापन

प्रदर्शन. पर्याप्त सुरक्षाबलों की थी तैनाती, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा कोई असर पंचायती राज के मूलभूत अधिकारों में कटौती के विरोध में आक्रोशित हुए जिले के मुखिया पुलिस बल की व्यापक पैमाने पर मौजूदगी के बीच आधे घंटे में हटाया गया जाम चानन : राज्य सरकार की गलत नीति से पंचायती राज के […]
विज्ञापन
प्रदर्शन. पर्याप्त सुरक्षाबलों की थी तैनाती, ट्रेनों के आवागमन पर नहीं पड़ा कोई असर
पंचायती राज के मूलभूत अधिकारों में कटौती के विरोध में आक्रोशित हुए जिले के मुखिया
पुलिस बल की व्यापक पैमाने पर मौजूदगी के बीच आधे घंटे में हटाया गया जाम
चानन : राज्य सरकार की गलत नीति से पंचायती राज के मूलभूत अधिकारों में कटौती के विरोध में गुरुवार को प्रखंड मुखिया संघ के सदस्यों ने मननपुर रेलवे स्टेशन के अप लाइन पर रेल चक्का जाम करने का प्रयास किया. इस दौरान आधा घंटा तक मुखिया संघ के बैनर तले मुखियाओं ने प्रदर्शन करते हुए सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. हालांकि मुखियाओं के द्वारा रेल चक्का जाम से ट्रेनों के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा. इधर, मुखिया संघ के द्वारा पूर्व घोषित रेल चक्का जाम की जानकारी पर रेल पुलिस सह जिला पुलिस के जवान भारी संख्या में मौजूद थे़
जाम कर रहे मुखियाओं का नेतृत्व कर रहे गोहरी पंचायत के मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना में तथा विकास कार्यों में वार्ड सदस्य की भागीदारी को लेकर मुखिया द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है़ सरकार के द्वारा मुखियाओं के अधिकारों में कटौती की जा रही है़ इसके विरोध में प्रदेश मुखिया संघ के द्वारा पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रेल चक्का जाम कार्यक्रम किया गया़ उनलोगों की मंशा किसी को परेशान करना नहीं बल्कि अपनी बातों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखना है़ मौके पर लाखोचक के मुखिया प्रतिनिधि सह पैक्स अध्यक्ष अशोक यादव, भलुई पंचायत के मुखिया गणेश रजक, मलिया पंचायत के मुखिया डब्लू पासवान, जानकीडीह पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह उप मुखिया सकलदेव बिंद, इटौन पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रवीण कुमार, संग्रामपुर पंचायत के मुखिया उमेश महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे़
पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से जाम रहा सांकेतिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




