श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर किया पौधरोपण

लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में भाजपा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी . इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों द्वारा सर्वप्रथम स्व मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण का कार्य किया गया. भाजपा […]
लखीसराय. शहर के पुरानी बाजार महिला विद्या मंदिर मध्य विद्यालय में भाजपा द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी . इस अवसर पर उपस्थित भाजपाइयों द्वारा सर्वप्रथम स्व मुखर्जी के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया एवं विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण का कार्य किया गया. भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो देवानंद साहू ने कहा कि 6 जुलाई 1901 को डॉ मुखर्जी का जन्म एक ब्राहृमण परिवार में हुआ था.
पार्टी के निर्देशानुसार इस अवसर पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है. शुक्रवार को जिले के विभिन्न मंडलों में तो शनिवार को पंचायत स्तर पर और रविवार को बूथ स्तर पर पौधारोपण किया जायेगा. भाजपाई मनोज कुमार सिंह द्वारा गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में पौधारोपण को लेकर पांच पौधा दान स्वरुप दिया गया. इस अवसर पर पूर्ण जिलाध्यक्ष छेदी प्रसाद गुप्ता, वरिष्ठ नेता महेंद्र प्रसाद यादव, जिला उपाध्यक्ष सच्चिदानंद सिंह, जिला मंत्री धीरज कुमार, भाजयुमो जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, जिला भाजपा महामंत्री शशिभूषण लाल , दिनेश चंद्रवंशी, प्रियरंजन पांडेय, धनश्याम कुमार, चंदन कुमार, सुदामा सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




