दो इएमयू ट्रेनों में लूटपाट, विरोध करने पर यात्री को मारा चाकू

Published at :05 Jul 2017 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
दो इएमयू ट्रेनों में लूटपाट, विरोध करने पर यात्री को मारा चाकू

लखीसराय : सोमवार की देर रात किऊल-मोकामा रेलखंड के मनकट्ठा रेलवे स्टेशन व डूमरी हॉल्ट के पास दो इएमयू ट्रेनों में लूटपाट व चाकूबाजी की घटना घटी. मनकट्ठा स्टेशन पर पटना-किऊल इएमयू ट्रेन में जहां लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक यात्री को चाकू मार कर घायल कर दिया वहीं डूमरी हॉल्ट पर […]

विज्ञापन
लखीसराय : सोमवार की देर रात किऊल-मोकामा रेलखंड के मनकट्ठा रेलवे स्टेशन व डूमरी हॉल्ट के पास दो इएमयू ट्रेनों में लूटपाट व चाकूबाजी की घटना घटी. मनकट्ठा स्टेशन पर पटना-किऊल इएमयू ट्रेन में जहां लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने एक यात्री को चाकू मार कर घायल कर दिया वहीं डूमरी हॉल्ट पर झाझा-पटना इएमयू ट्रेन में तीन यात्रियों से छिनतई की.
पहली घटना मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर 63204 पटना-किऊल इएमयू ट्रेन में घटी. इसमें अपराधियों ने लूट का विरोध किये जाने पर एक यात्री को चाकू मार कर बुरी तरह घायल कर दिया और फरार हो गये़ घटना के बाद ट्रेन में यात्रा कर रहे अन्य यात्रियों के सहयोग से लखीसराय स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद घायल यात्री को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए रात में ही पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया़ सूर्यगढ़ा प्रखंड के आदुपुर गांव निवासी जर्नादन राय
दो इएमयू ट्रेनों…
का 22 वर्षीय पुत्र गणराज सोमवार को बेगूसराय से लौटने के दौरान हथिदह रेलवे स्टेशन पर 63204 डाउन पटना-किऊल इएमयू ट्रेन पर सवार होकर लखीसराय स्टेशन के लिए चला था़ लखीसराय रेलवे स्टेशन से ठीक पूर्व मनकट्ठा रेलवे स्टेशन पर रात के 10:45 से 01: 08 बजे तक ट्रेन रुकी रही. इसी दौरान रात के करीब 11:15 बजे दो अपराधी ट्रेन में सवार हुए और चाकू लहराते हुए गणराज से मोबाइल व रुपये निकालने को कहा़ गणराज के विरोध करने पर तथा अन्य यात्रियों के शोर मचाने पर दोनों अपराधी गणराज को चाकू मार घायल कर ट्रेन से उतर कर फरार हो गये. घटना को लेकर किऊल जीआरपी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं मिली है़ उन्हें जब घटना की पूरी जानकारी दी गयी तो उन्होंने मामले की जांच करने की बात कही.
नकदी व मोबाइल छीने : दूसरी घटना सोमवार की रात 11:30 बजे 63211 अप झाझा-पटना इएमयू में किऊल-मोकामा रेलखंड के डूमरी हॉल्ट के पास घटी. अपराधियों ने तीन यात्रियों के साथ छिनतई कर नकदी सहित मोबाइल छीन फरार हो गये़ इस संबंध में यात्रियों की शिकायत पर बड़हिया जीआरपी में मामला दर्ज किया गया़ इस संबंध में बड़हिया जीआरपी प्रभारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना को लेकर किऊल जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है. इसमें दो यात्री से क्रमश: चार सौ व पांच सौ रुपये तथा एक यात्री से एक मोबाइल की छिनतई की बात की गयी है़

Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन