चार दिन पूर्व पेड़ काटने को ले महंत के साथ हुई थी मारपीट

Published at :03 Jul 2017 4:48 AM (IST)
विज्ञापन
चार दिन पूर्व पेड़ काटने को ले महंत के साथ हुई थी मारपीट

महंत हत्याकांड. रामदेव शर्मा का शव कुएं से हुआ बरामद रामपुर गांव दक्षिण टोला स्थित ठाकुरबाड़ी में महंत रामचरण शर्मा उर्फ रामदेव शर्मा की हत्या को लेकर रविवार को रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गरम रहा. सूर्यगढ़ा : ठाकुरबाड़ी में महंत रामचरण शर्मा उर्फ रामदेव शर्मा का शव कुआं से बरामद […]

विज्ञापन

महंत हत्याकांड. रामदेव शर्मा का शव कुएं से हुआ बरामद

रामपुर गांव दक्षिण टोला स्थित ठाकुरबाड़ी में महंत रामचरण शर्मा उर्फ रामदेव शर्मा की हत्या को लेकर रविवार को रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गरम रहा.
सूर्यगढ़ा : ठाकुरबाड़ी में महंत रामचरण शर्मा उर्फ रामदेव शर्मा का शव कुआं से बरामद होने के बाद ग्रामीण एक स्वर यह मान रहे थे कि आपसी रंजिश के कारण महंत की हत्या हुई. महंत ने शादी नहीं की थी या उनकी कोई संतान नहीं थी. ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक परिवार के लोग भी महंत से दूरी बनाकर रखते थे. लगभग आधा दर्जन लोगों की हत्या में शामिल होने की चर्चा होती रही. ग्रामीणों ने बताया कि तीन-चार दिन पूर्व में कुछ लोगों ने महंत के साथ मारपीट की थी जिसकी शिकायत महंत ने गांव के लोगों से भी की थी. ग्रामीणों ने बताया कि हिस्सेदार में से ही कुछ लोग ठाकुरबाड़ी में लगे आम,
कटहल आदि का चार-पांच पेड़ कटवाना चाहते थे जिसका महंत विरोध कर रहे थे. पुलिस के मुताबिक हत्या के कारणों व हत्यारे का अभी पता नहीं चल पाया है. जांच के बाद ही हत्या के रहस्यों पर से परदा उठेगा.
आम व कटहल के पेड़ काटने को ले महंत ने किया था विरोध
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन