लखीसराय : बालक लापता अपहरण की आशंका

Published at :29 Jun 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय : बालक लापता अपहरण की आशंका

पिपरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के पथुआ गांव के बिचला टोला में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने जा रहे एक पांच वर्षीय बालक बुधवार को लापता हो गया. पथुआ गांव के अजय रजक का पुत्र सोनू कुमार (05) घर से सुबह आठ बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था. उसी के […]

विज्ञापन

पिपरिया : स्थानीय थाना क्षेत्र के पथुआ गांव के बिचला टोला में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करने जा रहे एक पांच वर्षीय बालक बुधवार को लापता हो गया. पथुआ गांव के अजय रजक का पुत्र सोनू कुमार (05) घर से सुबह आठ बजे बैग लेकर स्कूल जाने के लिए निकला था. उसी के बाद से उसका कहीं पता नहीं चल पाया है.

सोनू के चाचा दीपक ने बताया कि सोनू की खोजबीन आसपास के क्षेत्रों में की गयी, लेकिन कहीं भी उसका अता-पता नहीं चल सका. उन्होंने बताया कि लापता होने की सूचना स्थानीय थाने में दे दी है. गांववालों के अनुसार सुबह के वक्त स्कूल के पास से एक बोलेरो गुजरी थी, लोगों को आशंका है कि बच्चे का

लखीसराय : बालक लापता…
कहीं अपहरण तो नहीं कर लिया गया है. इधर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि बालक के लापता होने की सूचना मिली है. परिजनों के आवेदन दिये जाने के बाद जांच पड़ताल की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन