शराब के साथ दो गिरफ्तार रेल पुलिस ने चलाया अभियान

झाझा : रेल पुलिस ने झाझा स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के साधारण बोगी में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया है. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी के पास से ब्लेंडर प्राइड की 750 एमएल का 6 बोतल एवं 100 पाउच देशी शराब बरामद किया है. […]
झाझा : रेल पुलिस ने झाझा स्टेशन पर खड़ी टाटा-दानापुर एक्सप्रेस के साधारण बोगी में छापेमारी कर देसी-विदेशी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर किउल रेल न्यायालय भेज दिया है. पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपी के पास से ब्लेंडर प्राइड की 750 एमएल का 6 बोतल एवं 100 पाउच देशी शराब बरामद किया है.
ये दोनों एक बैग में शराब देवघर से लेकर पटना तस्करी के लिए ले जा रहा था. गिरफ्तार लोगों की पहचान पटना जिलान्तर्गत मालसलामी के सोनू कुमार व पप्पू कुमार के रूप में किया गया. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी को लेकर अप में आने वाली प्रत्येक ट्रेन में छापेमारी चलायी जा रही है. ताकि शराब तस्करी पर पूर्ण रूप से लगाम लगाया जा सके. झाझा स्टेशन पर प्रत्येक ट्रेन में छापेमारी अभियान चलायी जा रही है. इसके लिए कई अधिकारी व पुलिस बलों को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि छापेमारी अभियान में जयसिंह तीयू, शिव नारायण यादव समेत कई पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




