झाझा : चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी आरोपित गिरफ्तार

Published at :22 Jun 2017 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
झाझा : चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी आरोपित गिरफ्तार

झाझा : राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के एस-10 बोगी में मंगलवार की रात एक महिला से बगल की सीट पर सफर कर रहे एक यात्री ने छेड़खानी की. इस बाबत पटना के पीरबोहर थाना क्षेत्र की पीड़ित रेल यात्री ने झाझा रेल थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में राजेंद्रनगर […]

विज्ञापन

झाझा : राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस के एस-10 बोगी में मंगलवार की रात एक महिला से बगल की सीट पर सफर कर रहे एक यात्री ने छेड़खानी की. इस बाबत पटना के पीरबोहर थाना क्षेत्र की पीड़ित रेल यात्री ने झाझा रेल थाने में मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने बताया कि ट्रेन में राजेंद्रनगर में सवार होकर एस-10 बोगी की सीट संख्या 68, 69 से अपने भाई के साथ आसनसोल जा रही थी.

ट्रेन के किउल स्टेशन से खुलते ही एक व्यक्ति मेरे बर्थ के बगल वाली सीट पर आकर बैठ गया. जमुई स्टेशन के पहले वह मेरे साथ छेड़छाड़ करने लगा. मेरे द्वारा मना करने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आया. तब मैं चिल्लाने लगी. इतने में आरोपित जमुई स्टेशन पर उतर कर भागने लगा.

झाझा : चलती ट्रेन…
पुलिस कर्मियों की मदद से उसे पकड़ लिया गया. इस दौरान मेरा भाई भी जग गया. पकड़ाये व्यक्ति की पहचान देवघर के बमपास टाउन निवासी गुड्डू रमाणी के रूप में हुई है. रेल पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन