बाइक की डिक्की से एक लाख 41 हजार रुपये बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 May 2024 11:47 PM
बाइक की डिक्की से एक लाख 41 हजार रुपये बरामद
मेदनीचौकी
. थाना क्षेत्र अंतर्गत रसुलपुर बॉर्डर पर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी वाहन जांच के क्रम में पुलिस ने गुरुवार को एक बाइक की डिक्की से एक लाख 41 हजार रुपये बरामद किया गया. इस संबंध में मेदनीचौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार सहनी ने बताया वाहन जांच के दौरान कई दोपहिया वाहनों की जांच की गयी, जिसमें एक दोपहिया वाहन के डिक्की से एक लाख 41 हजार 210 रुपये नगद कैश बरामद किया गया. बाइक चालक समस्तीपुर के फतेहपुर निवासी स्वर्गीय उदय राय का पुत्र सोनू कुमार है. सोनू कुमार से पुछताछ कर थानाध्यक्ष ने बताया कि इधर मुंगेर – जमालपुर में माइक्रो फाइनेंस कम्पनी में काम करता है. पुछताछ में बताया कि बैंक से कलेक्शन लेकर जा रहा था. उन्होंने बताया कि इस संबंध में जांच कमिटी के पास सोनू कुमार अपना दावा रखेगा. बाइक व बरामद रुपये को मेदनीचौकी पुलिस थाने लाया गया है. बता दें कि लोकसभा चुनाव को लेकर बिना वैध कारण के 50 हजार रुपये से अधिक राशि लेकर चलने पर प्रतिबंध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










