लखीसराय पुलिस ने वांछित नक्सली लोचन मांझी को किया गिरफ्तार, धनबाद पटना इंटर सिटी पर फायरिंग-बमबारी का है आरोपी

Updated at : 19 Jan 2023 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
लखीसराय पुलिस ने वांछित नक्सली लोचन मांझी को किया गिरफ्तार, धनबाद पटना इंटर सिटी पर फायरिंग-बमबारी का है आरोपी

लखीसराय पुलिस ने वांछित नक्सली लोचन मांझी को गिरफ्तार किया है. नक्सली लोचन मांझी पर आरोप है कि धनबाद पटना इंटर सिटी ट्रेन रोककर फायरिंग और बमबारी किया था. लखीसराय पुलिस 2013 से तलाश कर रही थी.

विज्ञापन

पटना. बिहार के लखीसराय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने वांछित नक्सली लोचन मांझी को गिरफ्तार किया है. पुलिस को सूचना मिली कि नक्सली लोचन मांझी चानन थाना क्षेत्र में घूम रहा है. सूचना के अधार पर पुलिस अधिक्षक ने छापेमारी टीम का गठन किया. एसपी के निर्देश पर चानन थाना के पुलिस बल, एसएसबी और एसटीएफ के जवान सयुक्त रूप से छापेमारी अभियान शुरू किया.

पुलिस ने की नक्सली लोचन मांझी को गिरफ्तार

छापेमारी के दौरान संदेहास्पद स्थिति में एक व्यक्ति दिखाई दिया. पुलिस ने जब पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना नाम लोचन मांझी बताया. जो हार्डकोर नक्सली सुरेश कोड़ा, रावण कोड़ा, अरविंद यादव के सहयोगी है. बता दें कि गिरफ्तार नक्सली लोचन मांझी (48) लखीसराय के चानन थाना क्षेत्र के निवासी है. नक्सली लोचन मांझी 2013 में धनबाद पटना इंटर सिटी (धनबाद से पटना जाने वाली) ट्रेन को रोककर फायरिंग और बमबारी की घटना का आरोपी है. नक्सली लोचन मांझी पर तीन लोगों की हत्या और हथियार व गोली लूटने का मामला दर्ज है.

Also Read: बेगूसराय में अपराधियों ने बाइक सवार युवक पर चलायी ताबड़तोड़ गोलियां, हत्या के बाद हुए फरार
पुलिस टीम पर भी हमला करने का है आरोप

चानन थाने में कुन्दर हॉल्ट के पास धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेन को रोककर उग्रवादियों द्वारा की जा रही थी. गोलीबारी की सूचना पर कार्रवाई करने के लिए जा रही पुलिस टीम पर गोपालपुर टोला हनुमानगढ़ी के पास पुलिस बल पर हमला कर दिया गया था. चानन थाने में पुलिस बल को जान मारने और हथियार लूटने के उद्देश्य से विस्फोट करने का मामला दर्ज किया गया है.

धनबाद पटना इंटरसिटी पर ताबड़तोड़ की गयी थी फायरिंग

बता दें कि धनबाद पटना इंटरसिटी में सवार तकरीबन 1200 लोगों की जिंदगी सांसत में पड़ गयी थी. एक यात्री की जान भी गई थी. वहीं सुरक्षाबल के दो जवान शहीद हो गये थे. लगभग दर्जन भर लोग घायल हुए थे. बिहार के नक्सल प्रभावित जमुई जिले में हुई इस घटना ने लोगों में दहशत पैदा कर दिया था. झारखंड बिहार की सीमा के नजदीक होने के कारण इस घटना के बाद झारखंड की सुरक्षा एजेंसियों के माथे पर भी पसीने आ गए थे.

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन