जिप सदस्य बैठेंगे भूख हड़ताल पर

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य बैठेंगे भूख हड़ताल पर

जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में टाउन हॉल के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठेंगे

विज्ञापन

किशनगंज जिला परिषद सदस्य नासिक नदीर अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में टाउन हॉल के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में बैठेंगे. मिली जानकारी के अनुसार उनकी प्रमुख मांगों में प्रत्येक विषय के लिए शिक्षकों की बहाली, बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड में अंग्रेजी विषय अनिवार्य होनी चाहिए. स्वास्थ्य विभाग (कैंसर हॉस्पिटल) की मांग, आपदा विभाग (प्रखण्ड कोचाधामन अंतर्गत) अग्निशामक वाहन (बड़ी वाहन) की मांग, अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम की मांग, भ्रष्टाचार (जिला परिषद अंश) के प्रत्येक योजना का 45 प्रतिशत धनराशि कटौती में रोक, महानन्दा, डॉक, मेची, रतुआ, कोल नदियों में बाँध निर्माण कार्य सहित पूर्णियों में उच्च न्यायालय का एक बैच की माँग और एसआईआर मामले में 11 दस्तावेज के अलावे सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आधार कार्ड को मान्य करते हुए एसआईआर में शामिल किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन