दुर्गा पूजा को आकर्षक बनाने में जुटी युवाओं की टोली

प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.
टेढागाछ प्रखंड क्षेत्र में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. विशेष रूप से फुलवरिया बाजार में भव्य रूप से दुर्गा पूजा मनाने की परंपरा वर्षों पुरानी रही है. इस वर्ष भी मां दुर्गा की आराधना को लेकर श्रद्धालु और स्थानीय पूजा समिति में विशेष उत्साह में हैं. बाजार के मुख्य चौराहों, गलियों और मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी लाइटों, आकर्षक तोरण द्वारों से सजाया जा रहा है. पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी कड़ी में अंचल अधिकारी शशि कुमार ने मंगलवार को फुलवरिया दुर्गा मंदिर एवं पूजा पंडाल स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान स्थानीय मुखिया अबू बकर, दुर्गा पूजा समिति के सक्रिय सदस्य गोविंद तिवारी, शुभम कुमार तिवारी समेत दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद थे. अंचल अधिकारी ने पूजा समिति को निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जरूरी संसाधन पहले से तैयार रखें. साथ ही, पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्रों की अनिवार्य व्यवस्था करने को भी कहा गया. स्थानीय कलाकार, युवाओं की टोली, और स्वयंसेवक दिन-रात मेहनत कर भव्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं. पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही महिला पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी ताकि महिलाएं और बच्चियां सुरक्षित माहौल में पूजा का आनंद उठा सकें. इस वर्ष दुर्गा पूजा के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, भजन संध्या, माता की आरती, और विशाल विसर्जन शोभायात्रा का भी आयोजन किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




