ePaper

स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 28 Dec 2025 6:35 PM (IST)
विज्ञापन
स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सदर थाना की पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

किशनगंज सदर थाना की पुलिस के द्वारा नशे के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गठित टीम के द्वारा शनिवार की रात को नशे के विरुद्ध कार्रवाई की गई है. पुलिस की टीम ने कैलाश चौक के पास छापेमारी कर 14 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवाक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक फागू चौहान टेउसा का रहने वाला है. पुलिस की टीम ने आरोपित के पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है. मामले में आरोपित के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है. दरअसल सदर थाना की टीम रविवार की रात्रि को कैलाश चौक के पास गश्त लगा रही थी. तभी आरोपित युवक पुलिस के वाहन को देखकर वहां से फरार होने लगा. पुलिस ने आरोपित युवक को खदेड़ कर पकड़ लिया. टीम में अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार शामिल थे. पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक का पुड़िया बरामद किया गया. कुल 2.2 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. स्मैक की पुड़िया बरामद होते ही आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और थाना लाया गया. पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि स्मैक जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. आगे की कार्रवाई जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन