पीड़िता ने आरोपित युवक पर लगाया दुष्कर्म करने व गहने व रूपये ठगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 01 Aug 2024 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
पीड़िता ने आरोपित युवक पर लगाया दुष्कर्म करने व गहने व रूपये ठगने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर जबरन शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. मामले में गुरुवार को पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

विज्ञापन

किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने एक युवक पर जबरन शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. मामले में गुरुवार को पीड़िता के बयान पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस कांड के अनुसंधान में जुट गई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पास के प्रखंड के एक व्यक्ति का महिला के ससुराल आना जाना था. पीड़िता का पति दूसरे प्रदेश में कार्य करता है. इस कारण आरोपित पीड़िता को कई प्रलोभन देने लगा और उसे अपनी बातों में रिझाकर रुपये व गहने भी ले लिए. आरोपित ने यह कह कर रुपये व गहने लिया था की वह गांव में दवा की दुकान खोलेगा. आठ माह पूर्व पोठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले आरोपित व्यक्ति नईमुद्दीन ने पीड़िता को अपनी बातों में रिझाकर दुष्कर्म किया. आरोपित पेशे से गांव में चिकित्सा का कार्य करता है. जब महिला आरोपित पर निकाह का दवाब देने लगी तब आरोपित युवक कुछ माह पूर्व उसे लेकर कहीं चला गया. वहां भी शरीरिक शोषण किया.इसके बाद एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले गया. कुछ दिन बस स्टैंड लाकर अकेले छोड़ दिया. पीड़िता ने इस बात का विरोध भी जताया लेकिन उसकी एक न चली. पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंची और घर वालों को अपनी आपबीती सुनायी. महिला थानाध्यक्ष विनीता कुमारी ने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन