महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में बढ़चढ़ कर किया मतदान

Updated at : 27 Apr 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में बढ़चढ़ कर किया मतदान

महिला मतदाताओं ने पुरुषों की तुलना में बढ़चढ़ कर किया मतदान

विज्ञापन

किशनगंज. लोकसभा चुनाव 2024 में किशनगंज लोकसभा सीट पर महिला मतदाताओं ने एक बार फिर पुरुषों को पछाड़ते हुए मतदान में बाजी मार ली. किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाले छह विधानसभा क्षेत्रों में विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो मतदान प्रतिशत में ठाकुरगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान हुआ तो वहीं सबसे कम मतदान अमौर विधानसभा क्षेत्र में हुआ. किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में 62.99 प्रतिशत वोट पड़े जिसमें महिलाओं का वोटिंग प्रतिशत 67.19 और पुरुषों का वोटिंग प्रतिशत 59.06 रहा. किशनगंज लोकसभा क्षेत्र में आने वाली छह विधानसभा में कुल 18 लाख 29 हजार मतदाता हैं. इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 943838 व महिला मतदाताओं की संख्या 882837 व थर्ड जेंडर मतदाता की संख्या 66 हैं. मालूम हो कि लोकसभा चुनाव 2019 की तुलना में इस बार 2024 में 3.35 फीसदी कम मतदान हुआ है.

विधानसभा वार मतदान प्रतिशत

-52 बहादुरगंज विधानसभा क्षेत्र में 61.90 प्रतिशत वोट पड़े. यहां 66.47 प्रतिशत महिलाओं व 58.39 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया.

-53 ठाकुरगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशत रहा. ठाकुरगंज विधानसभा में सबसे ज्यादा 68.16 प्रतिशत वोट पड़े जिसमें 72.41प्रतिशत महिलाओं व 64.22 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया-54 किशनगंज में 61.39 प्रतिशत वोट पड़े. इसमें 63.12 प्रतिशत महिलाओं व 59.74 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया.

-55 कोचाधामन विधानसभा क्षेत्र में 62.57 प्रतिशत वोट पड़े. इसमें 67.62 प्रतिशत महिलाओं व 57.90 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया.

-56 अमौर विधानसभा क्षेत्र में मतों का प्रतिशत सबसे कम रहा है. यहां कुल 59.13 फीसदी वोट पड़ें जिसमे 63.71 फीसदी महिलाओं व 54.87 फीसदी पुरुषों ने मतदान किया-57 बायसी विधानसभा क्षेत्र में 64.99 प्रतिशत वोट पड़े. इसमें 70.79 प्रतिशत महिलाओं व 59.62 प्रतिशत पुरुषों ने मतदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन