ePaper

महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, किशनगंज रेफर

Updated at : 26 Feb 2026 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास, किशनगंज रेफर

थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बुधवार को एक महिला ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया

विज्ञापन

सूचना पर आये मायकेवालों ने महिला पहुंचाया अस्पताल, घटना के बाद रातभर घर पर ही रही महिला टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवैली पंचायत के वार्ड संख्या तीन में बुधवार को एक महिला ने पेट्रोल उड़ेलकर आत्महत्या का प्रयास किया. इस घटना में महिला गंभीर रूप से झुलस गई. स्थानीय सूत्रों के अनुसार घटना के बाद महिला को कथित रूप से रातभर घर पर ही रखा गया, जिससे उसकी स्थिति और बिगड़ गई. बताया जाता है कि गुरुवार को दोपहर लगभग एक बजे मायके पक्ष को सूचना मिलने के बाद परिजनों ने गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, टेढ़ागाछ पहुंचाया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, किशनगंज रेफर कर दिया. घायल महिला की बहन राधा देवी, जो कोचाधामन प्रखंड के चपराबुखारी गांव की निवासी हैं ने बताया कि लक्ष्मी की शादी के अलावा उसके पति ने दो अन्य विवाह किया था, जिनकी बाद में मृत्यु हो चुकी है. परिजनों ने आशंका जताई है कि पारिवारिक परिस्थितियों के कारण महिला मानसिक तनाव में थी. हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. इधर महिला की गंभीर हालत को देखकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. मामले को लेकर टेढ़ागाछ थानाध्यक्ष मोहम्मद इजहार आलम ने बताया कि घटना की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल थाना में इस संबंध में किसी प्रकार का आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन