12 लीटर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :16 Apr 2026 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
12 लीटर शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार

गुरुवार को गलगलिया पुलिस ने मद्य निषेध चेक पोस्ट पर 12.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन

गलगलिया गुरुवार को गलगलिया पुलिस ने मद्य निषेध चेक पोस्ट पर 12.750 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार दोनों युवक बंगाल के दार्जिलिंग जिले के निवासी हैं और उनका नाम राजा सिंह (25 वर्ष) किरण राई (22 वर्ष) है .बताया गया कि सभी शराब की तस्करी करते है और गुरुवार को भी के माध्यम से वे शराब बंगाल से लेकर जा रहे थे.लेकिन पुलिस व मद्य निषेध के टीम की नजर से बच नही पाए. गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सभी आरोपितों पर मद्य निषेध की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपितों को जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि गुरुवार के सुबह शराब की बड़े खेप के तस्करी की सूचना मिली. उनके द्वारा न निषेध चेकपोस्ट पर मद्य निषेध चेक पोस्ट उनकी टीम के साथ तलाशी अभियान चलाया गया. तलाशी के क्रम में एक टेम्पो आता दिखा.जिसे जांच के लिए रोका गया. टेम्पो पर सवार युवकों की संदिग्ध हरकत देखकर टीम को शक हुआ और बारीकी से टेम्पो की तलाशी ली गयी.12.750 तलाशी के क्रम में पुलिस को लीटर अवैध विदेशी शराब मिली इस कारवाई में गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ,उत्पाद विभाग की टीम में अभिमन्यु, मुकेश कुमार, विशाल यादव आदि शामिल थे.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन