ePaper

सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन उत्तम तरीके से करेंगे : राम लाल

Updated at : 28 Aug 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
सभी अपनी जिम्मेदारियों का पालन उत्तम तरीके से करेंगे : राम लाल

विद्यालयों के छात्र-छात्रओं की शैक्षणिक और सहशैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष रूप से उजागर करने पर जोर दिया

विज्ञापन

– सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल प्रांगण में लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारंभ किशनगंज शहर के मोतीबाग स्थित सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल प्रांगण में लोक शिक्षा समिति बिहार के तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यशाला का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ. कार्यशाला की अध्यक्षता प्रांतीय समिति के सचिव राम लाल सिंह ने की. वंदना के पश्चात आगत अतिथियों का परिचय प्राचार्य नागेन्द्र कुमार तिवारी ने कराया और प्रस्तावना प्रचार प्रसार विभाग के क्षेत्रीय संरक्षक नवीन सिंह परमार के द्वारा दी गई. उन्होंने प्रचार प्रसार विभाग के विभिन्न दायित्वों के सम्यक निर्वहन पर बल दिया. लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह ने अपने संबोधन में प्रचार प्रसार विभाग का मुख्य कार्य संगठन के क्रिया कलापों को समाज तक सम्यक रूप में पहुंचाना बताया और इसके लिए तत्पर होने का अह्वान किया. अध्यक्षीय संबोधन में प्रचार प्रसार विभाग के प्रांतीय संरक्षक ललित कुमार राय ने विद्या भारती के विद्यालयों के छात्र-छात्रओं की शैक्षणिक और सहशैक्षणिक उपलब्धियों को विशेष रूप से उजागर करने पर जोर दिया. धन्यवाद ज्ञापन प्रवासी कार्यकर्ता गणेश कुमार प्रसाद मौर्य ने किया तथा मंच संचालन आचार्य राम बालक प्रसाद सुधाकर ने किया. मौके पर उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों से आए दर्जनों प्रतिभागी मौजूद थे. आगत अतिथियों और आचार्यों का सम्मान किया गया. वहीं कार्यशाला के द्वितीय सत्र में समाचार लेखन का आदर्श अभ्यास कराया गया. इस क्रम में डब्ल्यू फाइव प्लस वन एच को विस्तार से समझाया गया तथा सभी मीडिया कर्मियों ने समाचार लेखन का नमूना प्रस्तुत कर उसका वाचन किया. तृतीय सत्र में पत्रकारों का सम्मान किया गया तथा उनका समाचार लेखन में उनके सुझाव लिए गए. इस अवसर पर पत्रकारों में वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण बागी, विश्व संवाद केंद्र पटना सह पांचजन्य के पत्रकार संजीव कुमार, स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे. वहीं समापन सत्र में पांचजन्य के पत्रकार संजीव कुमार ने पत्रकारिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिये. इस सत्र में कार्यशाला की संगोपांग समीक्षा की गई तथा मीडिया कर्मियों को अपेक्षित निर्देश देकर स्वच्छ, स्वस्थ समाज एवं राष्ट्र के निर्माण मे उनकी अहम भूमिका बताई गयी. इस अवसर पर प्रांतीय प्रचार प्रसार प्रमुख ललन कुमार, प्रियेश कुमार, विजयव्रत कंठ, सत्यम ठाकुर, प्रभारी प्राचार्य संतोष कुमार ठाकुर, अखिलेश श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी नीता कुमारी, अनिल कुमार, शिवचन्द्र झा, निशीथ भट्टाचार्य, उमाशंकर मिश्र, शुभम कश्यप, विजय शंकर शर्मा आदि तत्पर रहे. समापन वंदे मात्रम के गायन से हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन